Hamirpur

हमीरपुर मुख्‍यालय में नदियां उफान पर




हमीरपुर का डिग्‍गी इलाका, मकान एक मंजिल तक पानी की चपेट में 
श्रंगमहेश्‍वर मंदिर, हमीरपुर में यमुना का जलस्‍तर 106-330 तक पहुंचा

श्रंगमहेश्‍वर मंदिर 

हमीरपुर के मेरापुर गांव में पानी घुसा 
http://hmrup.blogspot.in/p/hamirpur.html
बेतवा नदी का जलस्‍तर 106-610 तक पंहुचा

डिग्‍गी इलाके में पानी घरों में घुसा 



बेतवा, यमुना के कहर से खाली हुए गांव
5 से 7 सेमी की रफ्तार से घट रहा जलस्तर, अब भी बह रहीं खतरे के निशान से ऊपर
हमीरपुर यमुना और बेतवा नदियों के कहर से ग्रामीणों ने घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर शरण ले ली है। नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि दोनों नदियों का जलस्तर 5 से 7 सेमी की रफ्तार से घट रहा है। इसके बावजूद बेतवा अभी 104.740 और यमुना नदी 104.980 मीटर पर बह रही है। बाढ़ से अब तक तकरीबन 72 लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
यमुना व बेतवा नदियां अब भी लाल निशान के ऊपर है। यमुना खतरे के निशान से 1.468 मीटर व बेतवा 0.384 मीटर ऊपर बह रही है। नदियों में इस बार बांधों में बेतहाशा पानी छोड़े जाने से डूब क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हैं। बाढ़ से तहसील क्षेत्र के 5123 लोग प्रभावित हैं। अभी तक 223 मकान पूरी तरह जबकि 288 आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं।
अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम ने बताया कि बाढ़ से दो मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया कि करीब 71.91 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सुरौली बुजुर्ग, सिड़रा, अमिरता डेरा, कलौलीतीर, डिग्गी, केसरिया डेरा, भोला नाना का डेरा, घुरौली, चंदवारी आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों के करीब 1130 लोगों प्राथमिक विद्यालय आर्य समाज, बोर्डिंग हाउस (हाथी दरवाजा), विद्या मंदिर, सागर रोड, कुछेछा में दो स्कूलों परर साधन सहकारी समिति कुछेछा व राजकीय महाविद्यालय तथा सिड़रा स्कूल में राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
बेतवा किनारे बसे डिग्गी मोहल्ला में घुसा बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है। बाढ़ के चलते कच्चे घर व ईंटो की दीवारे ढह गई। पानी कम होने के बाद गृहस्वामी गिरे हुए मकानों से ईटें, खपरैल व बंास बल्लियों को निकाल रहे हैं। बाढ़ राहत शिविर श्रीविद्या मंदिर के पूरे परिसर में बाढ़ प्रभावितों के मवेशी बंधे हैं। इसके साथ ही बरामदों में बाढ़ पीड़ित परिवार के लोग चारपाई डालकर भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

No comments: